उपखंड स्तर पर संपर्क समाधान शिविर 27 से
बूंदी. राज्य सरकार द्वारा शुरू जनसमस्याओं की सुनवाई और समाधान के लिए जिला व उपखंड स्तर पर 27 से 31 जनवरी तक संपर्क समाधान शिविर लगाए जाएंगे।
27 की सुबह 10 से 1.30 बजे तक राजीव गांधी सेवा केंद्र ((पंचायत समिति)) बूंदी और दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक राजीव गांधी सेवा केंद्र ((पंचायत समिति)) तालेड़ा में शिविर लगेंगे। 28 की सुबह दस बजे से डेढ़़ बजे तक राजीव गांधी सेवा केंद्र ((पंचायत समिति)) हिंडोली और दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे बजे तक राजीव गांधी सेवा केंद्र ((पंचायत समिति)) नैनवां, 29 की सुबह दस बजे से डेढ बजे तक कार्यालय उपखंड अधिकारी लाखेरी और दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक राजीव गांधी सेवा केंद्र ((पंचायत समिति)) केशोरायपाटन में और 31 जनवरी दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक जनसुविधा भवन कलेक्ट्रेट परिसर जिला परिषद बूंदी में शिविर लगेंगे।