पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व हिन्दू परिषद की बैठक आयोजित

विश्व हिन्दू परिषद की बैठक आयोजित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीपल्दा - कस्बे में शुक्रवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में एक फरवरी को सुल्तानपुर में होने वाले हिन्दू सम्मेलन व विशाल रैली को लेकर बैठक हुई। बैठक में प्रवीणभाई तोगडिय़ा के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं ने चर्चा की। बैठक में चित्तौड़ प्रांत संयोजक ओम प्रजापति ने धर्मांतरण, गौ-हत्या, सीमा पर घुसपैठ, असंगठित हिन्दू संगठन आदि पर प्रकाश डाला। साथ ही कार्यकर्ताओं को पीपल्दा क्षेत्र से 500 कार्यकर्ताओं को लेकर जाने का लक्ष्य बनाया। बैठक में पदाधिकारियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर पीले चावल बांटने की जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर जिला मंत्री जितेन्द्र नागर, ढीपरी कालीसिंध खंड संयोजक महावीर मीणा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री लोकेश तिवारी सहित क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद थे।
क्चक्चक्च