पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदान के लिए दिलाई शपथ

मतदान के लिए दिलाई शपथ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - इटावा
पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें मतदान करने की तहसीलदार राधाकिशन नागर व विकास अधिकारी मजहर इमाम ने शपथ दिलाई।
इस अवसर पर तहसीलदार नागर व विकास अधिकारी इमाम ने कहा कि आप सभी के सहयोग से कोटा जिला पूरे देश में मतदाताओं को जोडऩे एवं उनको मतदान के प्रति जागरूक करने में अव्वल रहा है। वहीं इटावा ब्लॉक भी इस मामले में आगे रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी हम सभी इससे भी अधिक मेहनत करके इस अभियान को सफल बनाएं, ताकि अधिक से अधिक मतदान हो सके।
उन्होंने सभी सदस्यों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इसी तरह राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय इटावा में मतदाता दिवस पर प्राचार्य रामप्रसाद परालिया ने विद्यार्थियों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया व शपथ दिलाई।
देश की लोकतांत्रिक परंपराएं बनाए रखने की ली शपथ
पीपल्दा. तहसील कार्यालय में जिला कलेक्टर के आदेशानुसार शुक्र वार को तहसीलदार राधाकिशन नागर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर तहसीलदार ने कार्यालय के स्टाफ को शपथ दिलवाई। कर्मचारियों ने लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखते हुए निर्भीक होकर मतदान कराने की शपथ ली। तहसीलदार राधाकिशन नागर ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस २५ जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन शनिवार को सभी सरकारी कार्यालयों में राजकीय अवकाश होने से १ दिन पहले ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज, नए मतदाताओं को दिलाएंगे शपथ
रावतभाटा. राष्ट्रीय मतदाता दिवस शनिवार को मनाया जाएगा। रावतभाटा तहसीलदार गोपाललाल बंजारा ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस शनिवार को तहसील कार्यालय पर मनाया जाएगा। सुबह १०.३० बजे नए मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। शहरी क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने मतदान केंद्र के नए मतदाताओं के साथ तहसील कार्यालय पर मौजूद रहकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। तहसीलदार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में नए मतदाताओं को भी मतदान केंद्र पर शपथ ग्रहण बीएलओ द्वारा दिलाई जाएगी।