पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘सहकारी किसानों की हितकारी संस्था’

‘सहकारी किसानों की हितकारी संस्था’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा - इटावा क्रय-विक्रय सहकारी समिति का 45वां वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को मार्केटिंग समिति परिसर में मार्केटिंग के अध्यक्ष अर्जुनलाल मीणा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रभुलाल वर्मा थे।
इस अवसर पर मार्केटिंग अध्यक्ष मीणा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रय-विक्रय सहकारी समिति किसानों की हितकारी संस्था है, जिसके माध्यम से किसानों को खाद, बीज रियायती दर पर उपलब्ध हो जाता है। इस अवसर पर व्यस्थापक सीताराम मीणा ने सत्र 2011-12 व 2013 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक वर्मा ने कहा कि किसान उन्नत होगा तो देश आगे बढ़ेगा। सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने में किसानों की भी भागीदारी जरूरी है, क्योंकि इन संस्थाओं से किसानों को सही समय पर सही दर पर खाद-बीज मिल सकता है। । इस अवसर पर उपाध्यक्ष महावीर गौतम, सदस्य मांगीलाल मीणा, कृष्णमुरारी धाकड़, गजेंद्र कुमार दाधीच, हंसराज मीणा, कमलेश दाधीच, मोहनसिंह, चंपालाल नागर सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।