पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला आसपास की खबरें........

जिला आसपास की खबरें........

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तैयारियों को लेकर जनसंपर्क
सीमल्या. विहिप एवं बजरंग दल की ओर से 1 फरवरी को सुल्तानपुर कस्बे के मंडी परिसर में होने वाले हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं द्वारा एक दर्जन गांवों में जनसंपर्क कर नुक्कड़ सभा की। तहसील दीगोद के सह संयोजक नंद किशोर मेरोठा ने बताया कि सम्मेलन को विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगडिय़ा सहित अन्य मुख्य वक्ता संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर तहसील संयोजक राजेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में भांडाहेड़ा, रेलगांव, चार चौमा सहित अन्य गांवों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जिसमें संयोजक नंदलाल प्रजापति सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया व कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर जनसंपर्क के दौरान जिला गौ सेवा सुरक्षा प्रमुख प्रवीण सिंह, व्यायाम शाला प्रमुख ओम सेन, किशन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम को लेकर ओम मीणा रेलगांव को पंचायत प्रभारी बनाया गया है।