पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिवाल्वर अड़ाकर दस हजार रुपए लूटे

रिवाल्वर अड़ाकर दस हजार रुपए लूटे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक


भास्कर न्यूज. लाखेरी

इंद्रगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को ऑटो सवार दो बीज व्यवसायियों व एक अन्य ऑटो चालक से चार बाइक सवार बदमाशों ने रिवाल्वर के दम पर दस हजार रुपए लूट लिए। फरियादी मालीपाड़ा निवासी दीपक सैनी व अजय सैनी शुक्रवार सुबह टोंक जिले के सौंप कस्बे के हाट में गए थे। वहां से लौटते वक्त ऑटो में आ रहे थे। रात करीब पौने आठ बजे इंद्रगढ़ व लाखेरी के बीच पीरबाबा की मजार के पास सड़क पर बाइक आड़ी खड़ी थी। उसे देखकर मालीपाड़ा के जुगलकिशोर सैनी ने ऑटो रोका तो चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और चालक के सिर पर रिवाल्वर टेक दी और धमकाकर रुपए देने को कहा। यह देखकर ऑटो में बैठे दीपक ने करीब पांच हजार रुपए नीचे गिरा दिए। इस पर लुटेरों की नजर पड़ी और रुपए उठाकर जेब में रख लिए। इसके बाद वे मारपीट करने लगे।

इस बीच दूसरे व्यवसायी अजय ने लुटेरे से रिवाल्वर छीनने की कोशिश की तो वे बाइक लेकर भाग गए। इसकी रिपोर्ट इंद्रगढ़़ पुलिस को दी। उसके कुछ देर बाद ही इंद्रगढ के पास चूने के भट्टों के सामने ऑटो ठीक करवाकर आ रहे मनीष यादव से भी पांच हजार रुपए लूट लिए। उधर डीएसपी नंदकिशोर वर्मा ने बताया कि लूट की शिकायत मिली है। इस मामले की पूरी तहकीकात की जा रही है। उसके बाद ही सही स्थिति सामने आएगी।





लाखेरी - इंद्रगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात को ऑटो सवार दो बीज व्यवसायियों व एक अन्य ऑटो चालक से चार बाइक सवार बदमाशों ने रिवाल्वर के दम पर दस हजार रुपए लूट लिए।

फरियादी मालीपाड़ा निवासी दीपक सैनी व अजय सैनी टोंक जिले के सौंप कस्बे के हाट से आ रहे थे। रात करीब पौने आठ बजे इंद्रगढ़ व लाखेरी के बीच पीरबाबा की मजार के पास सड़क पर बाइक आड़ी खड़ी थी। उसे देखकर ऑटो चालक ने ऑटो रोका तो चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसके सिर पर रिवाल्वर टेक दी। ऑटो में बैठे दीपक ने करीब पांच हजार रुपए पैरों में गिरा दिए। इस पर लुटेरों की नजर पड़ी और उसे उठाकर जेब में रख लिए। जब दूसरे व्यवसायी अजय ने लुटेरों से रिवाल्वर छीनने की कोशिश की तो भाग गए। इसकी रिपोर्ट इंद्रगढ़़ पुलिस को दी। उसके कुछ देर बाद ही इंद्रगढ के पास चूने के भट्टों के सामने ऑटो ठीक करवाकर आ रहे मनीष यादव से भी ५ हजार रुपए लूट लिए। उधर डीएसपी नंदकिशोर वर्मा ने बताया कि लूट की शिकायत मिली है। मामले की तहकीकात की जा रही है।