पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीलामी शेड पर व्यापारियों का कब्जा

नीलामी शेड पर व्यापारियों का कब्जा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. अटरू
कृषि उपज मंडी प्रांगण में किसानों के लिए बनाए गए नीलामी शेड पर व्यापारियों ने लंबे समय से कब्जा जमा रखा है। भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने बताया कि किसानों की जिंसों को बारिश एवं मवेशियों से बचाने के लिए मंडी में दो प्लेटफॉर्म बने हुए हैं। इसका उपयोग किसानों की बजाए व्यापारी कर रहे हैं।
किसानों ने इस संबंध में मंडी प्रशासन को अवगत करा रखा है। मंडी प्रशासन ने भी नोटिस देकर कार्रवाई की इतिश्री कर ली। उपखंड क्षेत्र में बीते दिनों हुई बारिश से मंडी परिसर में जिंस लेकर आने वाले किसानों को मजबूरी में खुले में जिंस रखनी पड़ रही है। इससे किसानों में रोष है। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष रणवीर सिंह, प्रवक्ता कमलेश नागर, सहमंत्री परमेश्वर शर्मा ने मंडी प्रशासन को किसानों के लिए बनाए गए शेड को व्यापारियों से मुक्त कराने की मांग की है। वहीं एसडीएम कैलाशचंद ने बताया कि यदि ऐसा मामला है तो मंडी प्रशासन को आदेश देकर शीघ्र ही प्लेटफार्म खाली करवाए जाएंगे।
बिजली बंद रहने से नहीं मिला पानी: समरानियां. कस्बें में गुरुवार रात को बिजली का एक पोल टूटने से एक क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। इस पर चार युवकों ने जीएसएस से कस्बे की सप्लाई बंद करा दी। कस्बेवासियों का कहना है कि जानकारी विभागीय अधिकारियों को देने के बावजूद बिजली बंद रखी गई।