पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर व्याख्यान हुआ

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर व्याख्यान हुआ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. गल्र्स कॉलेज में युवा विकास केंद्र की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए शनिवार को छात्राओं को महत्वपूर्ण सूत्र बताए। वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष मनोजकुमार सैनी ने परीक्षा की तैयारी के लिए लक्ष्य, धैर्य व विश्वास सहित दस सूत्रों के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ.नंदा गौतम ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। राजेशकुमार चौहान ने छात्राओं को समय-सारणी बनाकर पढऩे के लिए प्रेरित किया। इस दौरान व्याख्याता आरए कारगवाल, आरके गोयल, अनीता कटारा, सुंदर बसवाल, बीरम देव, विनोदकुमार मीणा, गायत्री शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. रुचि कुलश्रेष्ठ ने किया। उधर, गल्र्स कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर छात्राओं व स्टॉफ को प्राचार्य ने लोकसभा चुनाव में मतदान दिवस पर मतदान करने की शपथ दिलवाई। साथ ही सभी को अपने परिचितों व रिश्तेदारों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।