भगवा सप्ताह के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित
बूंदी. शिवसेना की ओर से मनाए जा रहे भगवा सप्ताह के तहत शनिवार को भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
साथ ही महापुरुषों पर लेख लिखे गए। इस मौके पर प्रदेश सचिव संजय पांडे, जिला प्रमुख हर्षवर्धन भटनागर, युवा सेना जिला प्रमुख रणजीतसिंह ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। इस दौरान सोनू वर्मा, गोविंद बैरवा, रोहित शर्मा, मुकेश जैन, विक्रमसिंह सोलंकी आदि मौजूद थे।
तिरंगा पूजन कार्यक्रम आज: शिवसेना जिला इकाई की ओर से रविवार को तिरंगा व भारतमाता पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।