करंट से भैंस की मौत
नैनवां. शहर में थाने के बाहर बिजली के खंभे में करंट उतरने से एक भैंस की मौत हो गई। भैंस मालिक शहर निवासी हरपाल गुर्जर ने इसकी सूचना पर पटवारी रेखराज स्वामी व तहसीलदार को दी।
तहसीलदार केसी शर्मा के निर्देश पर पशु चिकित्सक डॉ. बृजेश मीणा मौके पर पहुंची और मृत भैंस की जांच की। हरपाल ने एक परिवाद पुलिस के समक्ष पेश किया, जिस पर पुलिस ने भैंस के शव का पोस्टमार्टम करवाया।