पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की सड़कों पर गड्ढों के कारण भी हो रही हैं दुर्घटनाएं, पावर बाइक के आ जाने से गति पर नहीं रह पाता

शहर की सड़कों पर गड्ढों के कारण भी हो रही हैं दुर्घटनाएं, पावर बाइक के आ जाने से गति पर नहीं रह पाता नियंत्रण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बारां
शहर में इन दिनों बाइक, कार व अन्य वाहनों की स्पीड पर यातायात विभाग का कंट्रोल नहीं है। वाहन चालक अंधाधुंध गति से वाहन चलाते हैं। इससे पैदल चलने वाले लोगों के सामने दिक्कत हो रही है। तेज गति के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। इससे वाहन चालकों में अस्थि विकलांगता के रोगों में बढ़ोतरी हो रही है।
शहर में आदर्श गति सीमा के पालन के लिए कोई पहल सामने नहीं आई है। न तो शहर के प्रमुख चौराहों और स्थानों पर स्पीड कंट्रोल के लिए सूचनात्मक बोर्ड लगाए गए हैं। नतीजा वाहन चालक निर्धारित से अधिक तेज गति से वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। आश्चर्र्र्य की बात है कि हाल ही समाप्त हुए 25 वें यातायात सप्ताह के दौरान भी पुलिस व यातायात के जवानों ने वाहन चालकों को तेज गति पर नियंत्रण करने की सीख तक नहीं दी गई। शहर के कोटा रोड, नगरपरिषद व स्टेशन रोड, खजूरपुरा तिराहे, प्रताप चौक, अस्पताल रोड, मांगरोल, शाहाबाद रोड आदि पर चलने वाले वाहन 70 से 80 किमी गति से वाहन चलाते हुए निकलते हैं। इससे हादसे की आशंका तो रहती है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो जाती है। मेट्रो सिटी में तो गति पर नियंत्रण के लिए यातायात विभाग आधुनिक उपकरणों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन शहर में ट्रैफिक पांइट पर खड़े रहने वाले पुलिस कर्मचारी भी इनको नहीं टोकते। जबकि शहर में वाहन चलाने की आदर्श गति का मानक तय होता है। इसकी पालना नहीं हो पा रही है।
बाइक सवार टकराया था रोडवेज बस से
बस स्टैंड क्षेत्र म,ें एक सप्ताह पहले एक बाइक चालक तेज गति से आ रहा था। कोटा की ओर से आ रही रोडवेज की बस से टकरा गया। समय पर रोडवेज बस चालक ने तेजी से ब्रेक लगाकर बस को कंट्रोल कर लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद भी बाइक चालक जब वहां से रवाना हुआ तो उसकी गति कम नहीं हुई। इसी तरह आए दिन शहर में तेज गति के कारण वाहन टकराने की स्थिति बनती है, लेकिन ऐसे स्थानों पर खड़े पुलिस व ट्रैफिक के जवान मूक दर्शक बनकर खड़े रहते हैं। शहर में रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। इसके बाद भी बाइक, कार चालक अपने वाहनों की गति को नियंत्रित नहीं रख रहे हैं। गड्ढों के कारण भी शहर में आए दिन हादसे होते रहते हैं। इस पर भी यातायात विभाग के अधिकारियों का ध्यान नहीं है। शहर में व्यस्त मार्गोँ पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए सूचना बोर्ड लगाने का नियम है, लेकिन शहर में कहीं पर भी ऐसे बोर्ड नजर नहीं आते हैं।
॥स्पीड लिमिट के लिए संबंधित विभाग से समन्वय करते हुए ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जो तेज गति से वाहन चलाते हंै।
परिस देशमुख, एसपी बारां




बारां. शहर में सड़क से गुजरते वाहन चालक।

तय नहीं है शहर में स्पीड लिमिट, आए दिन हो रहे हादसे