पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंधिया की पुण्यतिथि पर मरीजों को बांटे फल

सिंधिया की पुण्यतिथि पर मरीजों को बांटे फल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां.भाजपा कार्यकर्ताओं व राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्मृति सेवा संस्थान की ओर से शनिवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। भाजपा जिला प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंंचकर मरीजों को फल बांटे और कृष्णा गौशाला में गौवंश को चारा डाला। बाद में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय की अगुवाई में नगरपालिका धर्मशाला स्थित रैन बसेरा में गरीबों को कंबल बांटे। इस दौरान जिला महामंत्री ब्रह्मानंद शर्मा, जगदीश मीणा, प्रदेश प्रतिनिधि नंदलाल सुमन, राकेश जैन, संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशा उपाध्यक्ष यशवंत मारग, नगर अध्यक्ष सूर्यकांत शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष जगदीश बंसल, जिला मंत्री निर्मल माथोडिय़ा, रामस्वरूप खींची, मार्केटिंग चेयरमैन रामेश्वर मीणा, देहात अध्यक्ष मोरपाल सुमन आदि उपस्थित थे।