पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ

विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. कवाई/अटरू

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार कवाई स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में विधिक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। इसका शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सरोज चौधरी एवं सिविल न्यायाधीश अटरू कृष्णमुरारी जिंदल ने किया। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य केंद्र पर ही मामलों का निस्तारण करवाना है। इससे लोगों को कोर्ट के चक्कर काटने की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। समारोह में सीआई गंगासहाय, ओम सिंह, सुरेंद्रसिंह हाड़ा, सौमित्र सिंह, अल्ताफ हुसैन एडवोकेट मौजूद थे। न्यायालय सहायक नाजिर गजेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र पर दो पैरालीगल वॉलियंटर इंद्रप्रकाश शर्मा व सुरेंद्रसिंह राठौड़ नियुक्त किए गए हंै। प्रत्येक सप्ताह में दो दिन पैरालीगल वॉलियंटर और 15 दिन में से एक दिन पैनल अधिवक्ता केंद्र पर अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर लोगों को विभिन्न कानूनी जानकारी दी गई।

सीसवाली. कस्बे की उप तहसील कार्यालय भवन में शुक्रवार को लीगल एड क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बृजमोहन गौतम, विधिक सचिव रामप्रसाद नागर, विजेंद्र गुप्ता, अधिवक्ता अमित गौड़, विकास पोरवाल आदि उपस्थित थे। यहां पैरालीगल अधिवक्ता चंद्रप्रकाश पारेता एवं वॉलियंटर चंद्रमोहन गौतम, त्रिलोकचंद चौपदान सेवाएं देंगे। क्लिनिक सप्ताह में दो दिन खुलेगी। इस अवसर पर कई लोग उपस्थित थे।

हरनावदाशाहजी. तालुका विधिक सेवा समिति छीपाबड़ौद की ओर से कस्बे के पुराने अस्पताल में विधिक सेवा केंद्र का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। इसका शुभारंभ न्यायिक मजिस्ट्रेट छीपाबड़ौद शिवचरण मीना ने किया। इस अवसर पर तहसीलदार गोपानारायण मथुरिया, पैनल अधिवक्ता बद्रीलाल पंचौली, सरपंच प्रेम तिवारी, हिम्मतसिंह सोनगरा, डॉ. मनोहर कारपेंटर, कमल मेहरा, चंद्रशेखर पंचौली सहित कई लोग उपस्थित थे।

छबड़ा. तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से बापचा पंचायत भवन में विधिक सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। इसका शुभारंभ अतिरिक्त मु य न्यायाधीश डॉ. प्रभात अग्रवाल ने किया।

समिति सचिव फिरोज खान व कर्मवीर ने बताया कि राष्टीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों की पालना में केंद्र शुरू किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता दिग्विजय सिंह ने की। अतिथियों ने विधिक सेवा केंद्र सहित विभिन्न कानूनी जानकारी लोगों को दी। सचिव ने बताया कि केंद्र प्रत्येक सोमवार व मंगलवार को खुलेगा। यहां पर दो पैरालीगल वॉलियंटर व एक पैनल अधिवक्ता नियुक्त किए गए है।

छबड़ा. विधिक सेवा केंद्र के उद्घाटन समारोह में कानूनी जानकारी देते अतिथि।