- Hindi News
- आश्रितों व घायलों को आर्थिक सहायता स्वीकृत
आश्रितों व घायलों को आर्थिक सहायता स्वीकृत
भास्कर न्यूज. बारां
कलेक्टर एसएल बोहरा ने जिले में विभिन्न हादसों में मारे गए व्यक्तियों के आश्रितों व घायलों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता प्रदान करने के आदेश दिए। कलेक्टर के आदेशों के अनुसार सड़क दुर्घटना में गणेशपुरा निवासी सुवालाल सहरिया, धींगाराड़ी निवासी चंपालाल लोधा, नयागांव निवासी भूरसिंह बंजारा, जैपला निवासी मोहम्मद आरिफ, नवाब मिया व चिमनी भभकने से आग की चपेट में आने से तस्वीर बैरवा की मृत्यु पर उनके आश्रितों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है।
सड़क दुर्घटना में घायल धींगाराड़ी निवासी भारत लोधा व बंदूक के छर्रे लगने से घायल होने पर कोटड़ा निवासी पूजा को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की है।