कथक का प्रशिक्षण लेती छात्राएं
भास्कर न्यूज. अंता
एनटीपीसी में स्पिक मैके व कोलकाता के प्रशिक्षकों की ओर से कथक नृत्य प्रशिक्षण चल रहा है।
प्रबंधक ((मानव संसाधन)) भूपेश कश्यप ने बताया कि इसमें राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक स्कूल अंता एवं राजकीय माध्यमिक स्कूल बालाखेड़ा की कई छात्राएं भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण प्राप्त छात्राएं गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। समारोह के मुख्य अतिथि महाप्रबंधक विपिन कुमार होंगे।