शान सेलहराया तिरंगा
भास्कर न्यूज - सुल्तानपुर
दीगोद उपखंड मुख्यालय पर उपखंड अधिकारी केसी शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तहसील मुख्यालय पर रामकरण मीणा तहसीलदार ने, क्षेत्र के बड़ौद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य राधेश्याम शर्मा ने ध्वजारोहण किया। पंचायत समिति मुख्यालय पर विकास अधिकारी सिराज अहमद ने, ग्राम पंचायत मुख्यालय सुल्तानपुर पर सरपंच इंद्रा मेघवाल ने, पुलिस स्टेशन पर थानाधिकारी कृष्णपाल सिंह ने, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य मनफूल नागर ने, ग्रामसेवा सहकारी पर मदरसा अजीजिया विद्यालय में सदर मंगू अली व नायब सदर सरफूद्दीन अंसारी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्या उमेश शृंगी द्वारा, सनफ्लावर केम्ब्रिज अकेडमी में प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने, महर्षि च्यवन डिग्री कालेज में निदेशक प्रदीप शर्मा ने, गोपेश्वर टीटी कॉलेज कंवरपुरा में गोकुल दयाल शर्मा ने किया। पूर्व उपप्रधान महेन्द्र शर्मा व कॉलेज के छात्र मौजूद थे। कस्बे के रॉयल एकेडमी विद्यालय में निदेशक निकिता हाड़ा ने ध्वजारोहण किया। शांति निकेतन विद्या मंदिर मोरपा में व्यवस्थापक पानाचंद शर्मा ने , ग्राम पंचायत मोरपा में सरपंच सतपाल सिंह मान ने, ग्रामपंचायत बड़ौद में सरपंच मांगीबाई ने, दीगोद ग्राम पंचायत पर सरपंच हरिप्रकाश शर्मा ने, दीगोद ग्राम पंचायत पर सरपंच हरिप्रकाश शर्मा ने, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर में प्रधानाध्यापक राजेन्द्र शर्मा ने, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुल्तानपुर में चिकित्सा प्रभारी ने, क्रय विक्रय सहकारी समिति पर मार्केटिंग अध्यक्ष महावीर पंचोली ने किया। व्यवस्थापक पुरुषोत्तम गौतम, विश्वेशर दत्त शर्मा सहित स्टाफ के सदस्य मौजूद थे। ग्रामपंचायत बनेठिया में सरपंच रवि प्रताप सिंह द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर में, नौताडा ग्रामपंचायत व राजीव गांधी सेवा केन्द्र में सरपंच बालूराम मेघवाल द्वारा, किशोरपुरा ग्रामपंचायत में सरपंच गायत्री मीणा, बंबोरी ग्रामपंचायत में सरपंच गायत्री मीणा, अमरपुरा ग्रामपंचायत पर सरपंच राजकुमारी नरूका ने, मदरसा गोसिया इस्लामिया अमरपुरा में, पिंक सोना उच्च माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर में राजेश यादव द्वारा, भारतीय चिल्ड्रन उमा स्कूल मे, सेन्टर कॅरियर पब्लिक स्कूल में,संत मानसिंह विद्यालय में, सरस्वती विद्या विहार विद्यालय में , शारदा अकेडमी विद्यालय में आदि में ध्वजारोहण किया गया।
एसडीएम केसी शर्मा सम्मानित: विधानसभा चुनाव की गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिला प्रशासन द्वारा एसडीएम केसी शर्मा को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया गया। विधानसभा चुनावों के दौरान मतदाताओं को जागरूक कर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं कानून व्यवस्था में सराहनीय कार्य करने पर जिला कलेक्टर जोगाराम ने सम्मानित किया।
सांगोद में हुए कई आयोजन
सांगोद। गणतंत्र दिवस का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह स्थल पर एसडीएम सुखराम खोखर ने ध्वज फहराया। इस मौके पर डीएसपी भंवरसिंह शेखावत,बीडीओं शैलेष रंजन, प्रधान मीना, पालिकाध्यक्ष बृजबिहारी शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम बिहारी शर्मा, जेएलएन सांगोद निदेशक डॉ आजम बेग सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। इस मौके पर कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सनराइज इंटरनेशल स्कूल सांगोद में विधायक हीरालाल नागर ने ध्वजारोहण किया, इस मौके पर संस्था निदेशक दिलीप गर्ग, सचिव कृष्ण कुमार गर्ग मौजूद थे, छात्रा रिद्वी चतुर्वेदी ने कार्यक्रम पेश किया। जेएलएन एज्युकेशनल ग्रुप द्वारा 65 वां गणतंत्र दिवस समारोह केम्पस में धूमधाम के साथ मनाया गया। संस्था सचिव डॉ अशरफ बेग ने बताया कि इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हीरालाल नागर थे, अध्यक्षता संस्था निदेशक डॉ आजम बेग ने की, विशिष्ठ अतिथि पालिकाध्यक्ष बृजबिहारी शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष ओम मेहता थे। तरुण भारतीय सीसै, तरूण भारती इंटरनेशनल स्कूल, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल सांगोद, ज्योति बाल सीसै स्कूल, सीसैबालिका स्कूल सहित कई सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण समारोहपूर्वक किया गया।तरूण भारती इंटरनेशनल स्कूल मे ंआयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री रामप्रसाद नागर थे। इसी तरह उपखंड कार्यालय,डीएसपी कार्याल, पंचायत समिति, पुलिस थाना, तहसील कार्याल में ध्वजारोहण किया गया। सांगोद उपखंड के उपस्वास्थ्य केंद्र मोईखुर्द में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के दिन सुबह से भवन के ताले तक नहीं खुले, यहां कार्यरत एएनएम रूकमणी नामा राष्ट्रीय पर्व के दिन उपस्वास्थ्य केंद्र के ताले लगे रहे, इस दृश्य को देखकर मोईखुई गांव के ग्रामीणजन भी हैरत में पड़े रहे। भाजयुमो देहात अध्यक्ष पुरूषोत्तम सेन ने बताया कि गणतंत्र दिवस के दिन उपस्वास्थ्य केंद्र पर ध्वजारोहण नहीं होना राष्ट्रीय पर्व का अपमान है, उन्होंने बताया कि अक्सर एएनएम अक्सर उपस्वास्यि केंद्र में कभी कभार ही यहां आती है तथा ताला खोलती है, लेकिन गणतंत्र दिवस के दिन यहां उसकी अनुपस्थिति उसकी निष्ठा को इंगित करती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से इस मामले में जांच कर एएनएम के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
बपावर के स्कूलों में फहराया तिरंगा
बपावर. कस्बे में रविवार को गणतंत्र पर सरकारी व निजी स्कूलों में संस्था प्रधानों ने झंडारोहण किया। इस मौके पर बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। थाने और पुलिस चौकी पर एसएचो मेहफूज खान ने झंडा फहराया। सहकारी समिति मुख्यालय पर अध्यक्ष रामस्वरूप सोनी और पीएचसी पर स्वास्थ्य अधिकारी ने ध्वजारोहण किया। पंचायत मुख्यालय पर सरपंच विष्णु आर्य ने झंडारोहण किया। पंचायत की तरफ स बच्चों को मिठाई वितरित की गई।
गणेशगंज में भी रहा उल्लास
गणेशगंज. क्षेत्र में रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। जिसमें ध्वजारोहण प्रधानाध्यापक बाबूलाल परालिया ने किया। रनोदिया के माध्यमिक विद्यालय के मुख्य अतिथि केदारलाल मीणा पंचायत समिति डायरेक्टर ने की। अध्यक्षता रनोदिया सरपंच सीताराम राठौर ने की। मुख्य समारोह में विद्यार्थियों द्वारा संस्कृति व्यायाम, पीटी, प्रदर्शन व अन्य कई कार्यक्रम हुए। समारोह में लक्ष्मी चंद मीणा, रामगोपाल महावर, ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व वार्ड पंच मूलचंद मीणा, श्याम जी मीणा, वार्ड पंच, सहित अन्य कई सदस्य गणमान्य नागरिक मौजुद थे। इसी प्रकार कस्बे के राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रथम में प्रधानाध्यापक लक्ष्मण ने ध्वजारोहण किया। ग्राम सेवा सहकारी समिति में केदार लाल मीणा समिति के डायरेक्टर ने ध्वजारोहण किया। अवधेश लोकेश में मुख्य अतिथि प्रहलाद बैरवा, अध्यक्षता जगदीश राठौर, विशिष्ट अतिथि रामावतार मीणा थे। प्रधानाध्यापक जगदीश राठौर ने विद्यालय में ध्वजारोहण किया। रनोदिया के प्राथमिक विद्यालय तेजाजी चौक में मुख्य अतिथि केदारलाल मीणा थे। अध्यक्षता सरपंच सीताराम राठौर ने की। प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार चौहान ने विद्यालय में ध्वजारोहण किया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में प्रधाना अध्यापक धनराज मीणा ने ध्वजारोहण किया। रनोदिया ग्राम पंचायत पर सरपंच सीताराम राठौर ने ध्वजारोहण किया। ग्राम सेवा सहकारी समिति जलोदा खातियान में अध्यक्ष केदार लाल मीणा ने ध्वजारोहण किया। ग्राम पंचायत में सरपंच पृथ्वीराज मेहरा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय में प्रधाना अध्यापक जमना शंकर चौधरी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दुधली में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल प्रबंधन समिति के लेखराज मीणा थे। अध्यक्षता वार्ड पंच संजना शर्मा थी। विद्यालय के प्रधाना अध्यापक महेन्द्र गौत्तम ने ध्वजारोहण किया गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नलावता में ध्वजारोहण प्रधाना अध्यापक घनश्याम मीणा ने किया। को-ऑपरेटिव बैक कोटा के डायरेक्टर शिव प्रकार मीणा ने ध्वजारोहण किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह पर प्रतिभाओं का भी सम्मानित किया गया।
मोईकलां में मनाया गणतंत्र दिवस
मोईकलां. कस्बे में रविवार को गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी व निजी स्कूलों में बच्चों ने बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यकृम पेश किए। मुख्य समारोह स्थानीय सीनियर विद्यालय में आयोजित किया गया। कस्बे का मुख्य समारोह उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। जहा पर प्रतिभा के धनी छात्रों को सम्मान देकर नवाजा गया। मुख्य समारोह में झंडारोहण प्रधानाचार्य मगनलाल ने किया।
देवलीमांझी. पंचायत मुख्यालय देवली में सरपंच रुक्मणि यादव ने ध्वजारोहण किया। पुलिस थाना में एएसआई हंसराज मीणा, ग्राम सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष रामभरोस शर्मा, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में संस्थाप्रधान रामनारायण मीणा, जीएसएस पर अभियंता रामगोपाल मीणा, चिल्ड्रन स्कूल में मुख्य अतिथि पुलिस कांस्टेबल धीरेंद्र ने ध्वजारोहण किया। श्रीराम आदर्श सीनियर सैकंडरी स्कूल में पुलिस कांस्टेबल राधेश्याम ने झंडारोहण किया। चारचौमा पंचायत मुख्यालय पर सरपंच कालीबाई मीणा, रेलगांव पंचायत भवन पर सरपंच मोहनलाल, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल चारचौमा में संस्था प्रधान रामचरण चौधरी ने, भांडाहेड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में संस्था प्रधान लक्ष्मीनारायण पंचौली ने व उच्च प्राथमिक स्कूल चौमा मालियान में प्रधानाध्यापिका मीना जैन ने ध्वजारोहण किया।
सीमल्या में भी मनाया राष्ट्रीय पर्व
सीमल्या. कस्बे व आसपास के गांवों में सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में रविवार को गणतंत्र दिवस मनाया गया। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, बालिका, उच्च माध्यमिक स्कूल में प्रधानाचार्यों ने ध्वजारोहण किया। वहीं केशव सीनियर सैकेंडरी स्कूल में निदेशक हंसराज गौत्तम, थाना परिसर में थानाधिकारी लवकुमार तिवारी, सीमल्या ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच जया मीणा, गढ़ेपान पंचायत में सरपंच मीणा, पोलाईकलां पंचायत भवन पर सरपंच रतन कंवर, भौंरा पंचायत भवन पर सरपंच गायत्री मीणा व राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल खेड़ी महादीत में प्रधानाध्यापक हंसराज मेघवाल ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में पिछले साल 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
मंडाना में भी फहराया तिरंगा
मंडाना. कस्बे के सार्वजनिक स्थान फुल भाग मैदान में सरपंच रमाकांत गौत्तम के द्वारा ध्वजारोहण किया। संचालन अध्यापक दीनदयाल मेघवाल के द्वारा किया गया। पुलिस थाने पर थानाधिकारी महेंद्र मारू, कांनकोर सूखा बंदरगाह टर्मिनल पर संतोष कुमार, राउमावि पर केके शर्मा, राप्रावि पर पंचायत समिति सदस्य पदमा शर्मा, राउप्रावि मुकुन्दपुरा दाणी पर पूर्व उपसरपंच शंकर लाल रायका, बालदेवालय पर सरपंच रमाकांत गौत्तम, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक अब्दुल करीम अंसारी, शुभ भारत पर रमेश सेन, शांति निकेतन पर महेंद्र तिवारी, शिवांगी स्कूल पर सुरेंद्र गौत्तम, गांधी चिल्ड्रन पर रामस्वरूप गौत्तम, अंकलक डे बोर्डिंग स्कूल व भगत पब्लिक आदि स्कूलों पर ध्वजारोहण किया गया। बालदेवालय स्कूल में एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में अरबाज खान का राज्य स्तर पर चयन होने पर सरपंच रमाकांत गौत्तम द्वारा प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
स्काउट के बच्चों ने किया प्रदर्शन
आवां. 65वां गणतंत्र दिवस के मौके पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य अशोक कुमार टेलर ने 7.30 बजे ध्वजारोहण किया। जिसके बाद प्रभात फेरी की शुरुआत हुई। जो कस्बे में निर्धारित मार्ग से भ्रमण कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण पहुंची। जहां सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का सामूहिक कार्यक्रम हुआ। ध्वजारोहण आवां सरपंच दिनेश राठी ने किया। नन्हे मुन्ने बालकों ने स्काउट में अपना शौर्य प्रदर्शन किया एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, कविता पाठ एवं राष्ट्रभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। गणतंत्र दिवस के मौके पर अध्यापक गुलाब चंद बैरवा निवासी जालिमपुरा एवं अध्यापक द्वारकालाल शर्मा निवासी आवां ने विद्यालय विकास के लिए पांच पांच हजार रुपए का दान दिया । कार्यक्रम के बाद ग्रामवासियों ने छात्र -छात्राओं के े लिए भोजन की व्यवस्था की।
कनवास. तहसील में गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक हर्षोल्लास से मनाया गया, कनवास राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में तहसीलदार गिरिराज प्रसाद शर्मा ने झण्ड़ा ध्वजारोहण किया,ग्राम पंचायत कनवास में सरपंच उषा शर्मा ने, ग्राम सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष नरेन्द्र मोहन गौत्तम ने तथा पेंशनर्स भवन पर पूर्व सरपंच पारस जैन ने ध्वजारोहण किया। वेद विद्यालय में पंचायत समिति सदस्य कौशल सोनी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ग्राम के समस्त नागरिक मौजूद थे। व्यापार संघ का ध्वजारोहण अध्यक्ष धनपाल नागर ने किया। राज.उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तहसीलदार गिरिराज प्रसाद शर्मा द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि उन्होंने भ्रूण हत्या रोकने की बात कही और सभी नागरिकों को समाज व देश सेवा हेतु समर्पित भाव रखना चाहिए। किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे प्रशासन द्वारा कराये जाने की बात कहीं। ग्राम पंचायत कनवास द्वारा विद्यालय में विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गयीं।
गोदल्याहेड़ी. पंचायत के सभी गांवों के स्कूलों में गणतंत्र दिवस मनाया गया। गोदल्याहेड़ी के राजकीय माध्यमिक स्कूल, राजीव गांधी सेवा केंद्र में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर राष्ट्रगान गाने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं क्षेत्र के मोरपा, डायरा, कथोड़ी सहित गांवों के स्कूलों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।