पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देशभक्ति के जज्बे से फहराया तिरंगा

देशभक्ति के जज्बे से फहराया तिरंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बूंदी
जिले में 65वां गणतंत्र दिवस समारोह उल्लास से मनाया गया। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ध्वजारोहण के कार्यक्रम हुए। बूंदी में जिलास्तरीय समारोह पुलिस परेड ग्राउंड पर हुआ।
इसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर आनंदी ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। एडीएम एनके गुप्ता ने राज्यपाल के संदेश को पढ़कर सुनाया। समारोह में उल्लेखनीय सेवा कार्यों, विशिष्ट उपलब्धियां अर्जित करने पर 45 प्रतिभाओं को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया। विकास नगर बालिका सीनियर सैकंडरी स्कूल की छात्राओं ने राजस्थानी समूह नृत्य, इम्मानुअल स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय समूह गान की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से संदेशप्रद 16 झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी एवं आमजन मौजूद रहे। इससे पहले कलेक्ट्रेट में कलेक्टर आनंदी ने, जिला परिषद कार्यालय भवन पर जिला प्रमुख राकेश बोयत ने झंडारोहण किया।