- Hindi News
- नैनवां में विकास समिति ने किया प्रदर्शन, जुलूस निकाला
नैनवां में विकास समिति ने किया प्रदर्शन, जुलूस निकाला
भास्कर न्यूज - नैनवां
मुख्य बस स्टैंड पर अव्यवस्थाएं दूर करने और अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर विकास समिति सदस्यों ने सोमवार को जुलूस निकाला।
इसके बाद एक घंटे से ज्यादा समय तक एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ईओ भागीरथ पांचाल को ज्ञापन दिया। ईओ ने सात दिन में समाधान करने का आश्वासन दिया तो कार्यकर्ता वापस लौट गए।