पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक की हत्या कर शव फेंका

युवक की हत्या कर शव फेंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा. कस्बे के युवक की हत्या कर शव को गैंता रोड पर एक ट्यूबवैल के पास फेंक दिया गया। रविवार सुबह आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी। कस्बा निवासी हीरालाल नागर ने थाने में मामला दर्ज करवाया कि उसका पुत्र चेतन इटावा कस्बे में सुरेश गौड़ मिस्त्री की दुकान पर ट्रैक्टर सर्विस का काम करता था। शनिवार रात को दुकान बंद होने के बाद से ही वह घर नहीं लौटा। रिश्तेदारों के यहां भी तलाश किया। मोबाइल पर भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि अज्ञात जने उसके पुत्र की हत्या कर शव फेंककर चले गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए इटावा थाने की तीन टीमें गठित की गई हैं। डीएसपी लालूराम वर्मा ने बताया कि मृतक के चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे। मुंह सूजा हुआ था जिससे मारपीट कर युवक की हत्या किए जाने की आशंका है।
- - -