- Hindi News
- इटावा में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह
इटावा में हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस समारोह
इटावा. उपखंड में 65 वां गणतंत्र दिवस समारोह स्टेडियम परिसर में आयोजित हुआ। जिसमें तहसीलदार राधाकिशन नागर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सुनीता भील ने की व विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक लालूराम वर्मा, बीडीओ मजहर इमाम थे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा पीईटी हसन अब्बास पठान , राधेश्याम मीणा के निर्देशन में व्यायाम प्रदर्शन किया व देश भक्ति से ओत प्रोत गीत व नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। संचालन ओमप्रकाश शर्मा ने किया। इसी तरह ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व विधायक प्रेमचंद नागर ने ध्वजारोहण किया, जबकि अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शिवलाल पारेता ने की। आस्था महाविद्यालय में प्राचार्य डीके अग्रवाल व अध्यक्षता उपाचार्य कमलेश दायमा, अरावली कन्या महाविद्यालय में कपिल चौधरी ने ध्वजारोहण किया। पंचायत समिति इटावा में प्रधान मानवेन्द्र सिंह हाड़ा व विकास अधिकारी मजहर इमाम, समाज कल्याण छात्रावास में भाजयुमो जिला मंत्री राकेश पारेता ने ध्वजारोहण किया। पेंशनर्स समाज कार्यालय पर वैद्य ओमप्रकाश शर्मा व अध्यक्षता मां फजर मोहम्मद ने की। इसी तरह डीवाईन पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण एडवोकेट भागवंत सिंह आशावत ने किया। अध्यक्षता एडवोकेट नंदकिशोर पारेता, नवनीत कुमार जैन, निदेशक पुष्पेंद्र सिंह व राजेन्द्र नागर ने की। रजोपा विद्यालय में हंसराज पारेता ने ध्वजारोहण किया जबकि बृजमोहन बैरवा बीएलओ भाग संख्या 79 ने मतदाताओं का सम्मान किया। तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए बृजमोहन बैरवा को सम्मानित किया गया, नीमसरा विद्यालय में प्रधानाध्यापक आर मीणा व प्राथमिक विद्यालय में चन्द्रभाण प्रजापति, इटावा ग्राम पंचायत में सरपंच सुनीता भील, बंबूलिया ग्राम पंचायत में सरपंच विमला बैरवा, रजोपा ग्राम पंचायत में सरपंच छीतरलाल मीणा, गणेशगंज ग्राम पंचायत में सरपंच जशोदा पारेता, बोरदा ग्राम पंचायत में सरपंच मांगीलाल मीणा, ककरावदा ग्राम पंचायत में सरपंच रामनारायणी आर्य, शारदा सीनियर बाल विद्यालय में निदेशक रूप कंवर गुप्ता ,वंदना विद्यालय में अध्यक्षता हरीश शर्मा ,वीरेंद्र बाल विद्यालय में बृजमोहन शर्म, अध्यक्षता नंदकिशोर आर्य व प्रधानाध्यापक जितेन्द्र सिंह, शांति शिक्षा निकेतन में अध्यक्षता ओमप्रकाश अनंत, ग्रेट एल बी एस स्कूल में गिर्राजप्रसाद शर्मा व अध्यक्षता घनश्याम शर्मा,न्यू स्वामी विवेकानंद विद्यालय में भरत नागर, स्वामी विवेकानंद गैंता रोड पर व्यवस्थापक केशव पारेता, माउंट कॅरियर विद्यालय में दिनेश खंडेलवाल व भुवनेश सेन, स्टार चिल्ड्रन स्कूल में जयदीप सिंह, माउंट कारमेल स्कूल में महावीर शर्मा, विद्याश्रम पब्लिक स्कूल में संस्थाप्रधान दीपक मिश्रा , स्वामी विवेकानंद सीनियर विद्यालय सरोवर नगर में मोहन पारेता ने ध्वजा रोहण किया। कर्मचारी परिषद कार्यालय पर तहसीलदार राधाकिशन नागर ने ध्वजारोहण किया जबकि अध्यक्षता उपशाखा अध्यक्ष पुरषोतम सेन, कालूलाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र रावल ने की। वहीं इस मुख्य समारोह में क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशु चिकित्सा क्षेत्र में अब्दुल सलीम, विद्यालय में श्रेष्ठ संचालन के लिए सीनियर विद्यालय इटावा के व्याख्याता गिर्राज प्रसाद नागर, कृषि मंडी में विशिष्ट सेवाओं पर एलडीसी परमेश चंद गौतम, मुख्यमंत्री मोबाइल वेटेरनरी यूनिट में पशुधन सहायक मुकुट मीणा, ग्राम पंचायत इटावा में सफाई अभियान में श्रेष्ठ कार्य में बाबूलाल गोगडिय़ा, विद्यालय प्रबंधन में रजनीश पारेता, मतदाता प्रतिशत बढ़ाने में एलडीसी मुकेश बाबू मालव, बीएलओ में श्रेष्ठ कार्य करने पर बीएलओ भाग संख्या 7 मोहनलाल पारेता एवं चतुर्थ श्रैणी कर्मचारी हरिप्रसाद वैष्णव को सम्मानित किया गया।