किसानों की समस्याओं को लेकर धरना आज
इटावा. अखिल भारतीय किसान सभा तहसील पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक पीपल्दा रोड पर प्रदेश महामंत्री दुलीचंद मीणा बोरदा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें किसानों की बर्बाद हुई सोयाबीन फसल के मुआवजे का वितरण, जंगली जानवरों से फसलों को बचाने, मावठ व बारिश से बर्बाद हुई फसलों का सर्वे करवाने, खाद्य सुरक्षा का पूर्ण कोठा आवंटित करवाने एवं नरेगा कार्यों को शुरू करवाने की मांग को लेकर 28 जनवरी को अंबेडकर सर्किल पर एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया। बैठक में महामंत्री कमल बागड़ी, किसान सभा अध्यक्ष प्रहलाद मीणा, हेमराज शर्मा, मुकुटबिहारी जंगम, गोबरी लाल मीणा, लक्ष्मीनारायण मीणा, बद्रीलाल मीणा मौजूद थे।