इटावा थाने में ज्यादती का मामला दर्ज
इटावा. कस्बे के थाने में सोमवार को एक युवती के साथ दो जनों द्वारा ज्यादती करने का मामला दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी रविंद्रसिंह ने बताया कि सोमवार को रनोदिया निवासी एक 20 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि सोमवार को वह अपने गांव से इटावा में किसी काम से आई थी। इस दौरान डडवाड़ा के गांव के प्रेमचंद व सुरेश मीणा पुरानी कोर्ट इटावा के यहां से मुझे अपना खेत दिखाने के बहाने डडवाड़ा के माल में ले गए। जहां दोनों ने मेरे साथ जबरन ज्यादती की व उसके बाद वहां से भाग गए। इस पर पुलिस ने ज्यादती करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इटावा पुलिस ने खातौली रोड पर ताश के पतों पर जुआं खेलते हुए पांच जनों को गिरफ्तार कर उनसे 12 हजार 220 रुपए जब्त किए है।