ग्रामवासियों ने लगाया स्कूल में ताला
कनवास. कांकरिया गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज एकत्रित हो कर ताला लगाकर स्टाफ को बाहर निकाल दिया, ग्रामवासियों ने पोषाहार की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की तथा प्रधानाचार्य की कार्यशैली के विरोध में यह कार्यवाही की ग्रामवासी केशरी लाल बंजारा, मदनलाल बंजारा, मांगीलाल, राधेश्याम ने बताया कि पूर्व में भी इसकी शिकायत कनवास तहसीलदार को की थी लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयीं। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सांगोद के आश्वासन के बाद ही ताले खोले गये।
कनवास प्रिमियर क्रिकेट प्रतियोगिता आज
कनवास. बड़ा फिल्ड खेल मैदान मे कनवास प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन आज 28 जनवरी मंगलवार को दोपहर 12 बजे होगा। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि राजस्थान क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष आमीन पठान होंगे, अध्यक्षता भा.ज.पा.देहात जिलाध्यक्ष प्रहलाद पंवार करेंगे व विशिष्ट अतिथि भा.ज.पा.यु.मो. देहात जिलाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह राजावत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंच के राष्ट्रीय सचिव विशाल शर्मा, कनवास तहसीलदार गिरिराज शर्मा, कनवास थानाधिकारी रघुवीर सिंह चौधरी होंगे।