महाप्रबंधक ने किया परेड का निरीक्षण
भास्कर न्यूज. अंता
एनटीपीसी परिसर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। महाप्रबंधक विपन कुमार ने ध्वजारोहण कर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं केंद्रीय स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से की गई परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली।
इस अवसर पर उन्होंने 24 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए महाप्रबंधक उत्कृष्ठता पुरस्कार, तीन उत्कृष्ट सुझाव, दो गुणवत्ता मंडल, तीन प्रोफेशनल सर्किलों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। पहली बार एनटीपीसी की ओर से राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक स्कूल व माध्यमिक स्कूल बालाखेड़ा की छात्राओं को दिए गए स्पिक मैके की ओर से कत्थक नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त कर कला का प्रदर्शन किया। बाद में खेल परिषद की ओर से फन गेम्स का आयोजन किया गया। वहीं गणतंत्र दिवस पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष बृजेंद्र सक्सेना को उनके की ओर से किए जा रहे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए एसडीएम रघुनाथ खटीक ने स मानित किया। इस अवसर पर रामकल्याण शर्मा, अध्यक्ष, नगरपालिका अंता एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।