पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले में छाया गणतंत्र का उल्लास

जिले में छाया गणतंत्र का उल्लास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बारां
जिलेभर में रविवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जिला मु यालय के अलावा उपखंड स्तर पर भी समारोह हुए। सरकारी व निजी स्कूलों में गणतंत्र दिवस की धूम रही। कार्यक्रमों में देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।उपखंड स्तरीय समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को स मानित किया गया।
शहर में गणतंत्र दिवस पर भारत विकास परिषद की ओर से जल मंदिर पर अध्यक्ष विनोद जैन व सचिव महावीर माहेश्वरी ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर प्रांतीय सदस्य रमाकांत गुप्ता मौजूद थे। परिषद की ओर से लगाए शिविर में 85 यूनिट रक्तदान हुआ। राधेश्याम गर्ग, विमल बंसल, श्याम बंसल, गिरिराज न्याती, मुकेश गुप्ता, मनोज मित्तल, भारत जैन, विमल बंसल, सुमित परूथी, संस्था धर्मादा अध्यक्ष सतीश खंडेलवाल मौजूद थे। संचालन नीरज जैन ने किया। स्वामी विवेकानंद स्कूल में मुख्य अतिथि रामचरण मीणा थे। अध्यक्षता जानकीलाल मेहता ने की। विशिष्ट अतिथि पुरुषोत्तम राठौर थे। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सत्यनारायण पांचाल ने किया। एबीवीपी की ओर से नगर परिषद के सभागार में गणतंत्र दिवस पर काव्य निशा हुई। मुख्य अतिथि साहित्यकार चतुर्भुज मेघ थे व अध्यक्षता प्रद्यु न वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि जगदीश सोनी थे। संचालन सुरेश चक्रधारी ने किया। भैरूलाल भास्कर, जितेंद्र प मी, लोकेश लोकेश सोनी मृदुल, चतुर्भुज राठौर, बच्छराज जाटवा ने रचना पाठ किया। सारस की ओर से द्वारकालाल गुप्त की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी हुई। रामनरेश त्रिपठी की रचना का बृजेश ने वाचन किया। गोष्ठी में शिवनारायण थूणगर, हरिबल्लभ शरद, हिसामुद्दीन रजा, अश्वनी त्रिपाठी, मयंक सोलंकी, हरि अग्रवाल आदि ने काव्य पाठ किया। संचालन श्याम अंकुर ने किया। यूनानी अस्पताल में भाजपा आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश टेहल्यानी की अध्यक्षता में ध्वजारोहण हुआ।
चिकित्साधिकारी डॉ. नासिर हुसैन ने बताया कि इस दौरान बच्चों ने गीत व कविताएं प्रस्तुत की। युग निर्माण उच्च माध्यमिक स्कूल एवं गायत्री उच्च प्राथमिक बाल संस्कार शाला की ओर से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसके मुख्य अतिथि गायत्री परिवार की पुष्पा ओझा थी। अध्यक्षता डॉ. फूलसिंह यादव ने की। संचालन कमलेश शर्मा ने किया। वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रवक्ता रामेश्वर दयाल शर्मा ने बताया कि पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। राजकीय माध्यमिक स्कूल इकलेरा में झंडारोहपण संस्थाप्रधान कमलेश योगी ने किया। इसके मुख्य अतिथि सरपंच सोहनी बाई थे। अध्यक्षता उपसरपंच कृष्णमुरारी ने की। विशिष्ट अतिथि बनवारीलाल नागर थे। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वालों में सीताराम शर्मा व उमेश गौड़ को स मानित किया गया। बिरधीलाल नागर ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता भी हुई। संचालन रणजीत सिंह ने किया। वहीं उच्च प्राथमिक स्कूल तलावड़ा गांव स्थित वार्ड नंबर 2 में गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि बद्रीलाल नागर थे। यह कार्यक्रम युवा शक्ति मानव सेवा मंडल व अध्यापकों के सहयोग से किया है। सुमन शिक्षण संस्थान में मुख्य अतिथि दिलीप सिंह ने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथि घांसीलाल सुमन थे। अध्यक्षता राकेश सुमन ने की। प्रधानाध्यापक नरेंद्र सुमन भी मौजूद थे। मानव अधिकार परिषद की ओर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य राजेंद्र काबरा ने ध्वजारोहण किया। नयापुरा स्थित सहारा बाल विद्या निकेतन स्कूल में गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक की प्रस्तुतियां दी। इसकी अध्यक्षता तहसील राजस्व अधिकारी त्रिलोकचंद करोलिया ने की। मुख्य अतिथि गिरजाशंकर मोटिस थे। एमडीएस पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि मदन रेगर ने झंडारोहण किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान हेमराज चौबदार ने की। संचालन प्रमोद यादव ने किया। कार्यक्रम में नगर प्रवक्ता भाजपा एसपी मोर्चा पदम महावर, दुर्गाशंकर, जगदीश यादव, विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।
नेहरू युवा केंद्र फतेहपुर में सेवानिवृत अध्यापक बिरधीलाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान वृद्धजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर लटूरलाल मीणा, कौशल कुमार बसवाल, शिवनारायण राठौर, भरतलाल सैनी, नवल सिंह आदि मौजूद थे। राजकीय माध्यमिक स्कूल समसपुर में प्रधानाध्यापक बृजमोहन मीणा ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता स्कूल विकास एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष हंसराज बैरवा ने की। संचालन प्रमेश कुमार गुप्ता ने किया। उच्च माध्यमिक स्कूल मिर्जापुर में संस्थाप्रधान किशोरीलाल मीणा ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि सरपंच मांगीबाई मीणा एवं विशिष्ट अतिथि रामकिशन सुमन, भैरूलाल मालाकार, मूलचंद गौड़ एवं नाथूलाल पारेता थे। राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल मूंडला में हंसराज मीणा ने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथि मिड-डे मील के कार्यकारिणी अध्यक्ष हरिओम मेहरा, कोषाध्यक्ष हजरजीलाल मेघवाल थे। अंता. क्षेत्र के कृषि उपज मंडी समिति में गणतंत्र दिवस पर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि एसडीएम रघुनाथ खटीक थे। सरदार कॉलोनी में स्थित वृद्धाश्रम आवासीय में मैनेजर पूरणमल पलैया ने झंडारोहण किया। मुख्य अतिथि सूरजमल वानप्रस्थ थे।
विशिष्ट अतिथि ललित वैष्णव, लटूरलाल, रामप्रसाद शाक्यवाल, महावीर प्रसाद बैरवा, संस्था सचिव निर्मला शाक्यवाल थे। आदर्श विद्या मंदिर में मुख्य अतिथि रूपनारायण नागर ने ध्वजारोहण किया। अध्यक्षता बाबूलाल यादव ने की। विशिष्ट अतिथि श्रवणलाल प्रजापति थे। संस्था प्रधान राधारमण नागर व कुंजबिहारी मालव ने स्कूल की गतिविधियों की जानकारी ली। संचालन अशोक गौतम ने किया। विश्वकर्मा दिहाड़ी मजदूर संघ की ओर से राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल क्वासपुरा के निर्धन विद्यार्थियों को गर्म कपड़े बांटे गए। मुख्य अतिथि संस्था अध्यक्ष लटूरलाल बैरवा एवं विशिष्ट अतिथि भगवान प्रसाद दाधीच एडवोकेट थे। शाला के प्रधानाध्यापक रामगोपाल मेघवाल ने आभार माना।उपाध्यक्ष मोह मद हुसैन, कोषाध्यक्ष रमेशचंद सुमन, सब्जीमंडी अध्यक्ष भूपेंद्रकुमार सुमन, कुंजबिहारी पारेता, ओमप्रकाश गौतम, अनूप कुमार महावर, राधाकिशन बैरवा, राधेश्याम मेरोठा आदि मौजूद थे। वहीं सेंट्रल एकेडमी स्कूल में सर्वशिक्षा के आरपी राधेश्याम सिंघावत ने ध्वजारोहण यिका।
छबड़ा. कस्बे में गणतंत्र दिवस पर सीनियर स्कूल के खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में एसडीएम अखिलेश कुमार पीपल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रमों की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने आम आदमी के अधिकारों की जानकारी लोगों को दी। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष हरीश माहेश्वरी थे। कई प्रतिभाओं को स मानित किया गया। वहीं ब्लाक प्रवक्ता शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि कांग्रेस कार्यालय पर भी ध्वजारोहण किया गया। पालिकाध्यक्ष हरीश माहेश्वरी, रिजवान एजाजी, शकील अहमद, राजेश भार्गव हेमंत शर्मा, नवीन उपाध्याय, रुक्मणी सेन, शहजाद खान आदि उपस्थित थे।
३३ प्रतिभाओं को दिए प्रशस्ति पत्र
छीपाबड़ौद. गणतंत्र दिवस पर कृषि उपजमंडी में हुए मु य समारोह के मुख्य अतिथि कार्यवाहक एसडीएम गोपालनारायण मथुरिया थे। अध्यक्षता प्रधान बाबूलाल मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि सरपंच मेहफूज अली सैय्यद व बीडीओ भौमसिंह इंदा थे। मु य अतिथि मथूरिया ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने पीटी प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम तहसील क्षेत्र की 33 प्रतिभाओं को स मानित किया गया। इनमें हनीफ मंसूरी, हबीब सक्का आदि शामिल थे। सीनियर स्कूल में प्रधानाचार्य रमेशचंद शर्मा ने, सीएचसी पर ब्लॉंक सीएमएचअे डॉ. महेश भूटानी ने, माहेश्वरी स्कूल में धर्मेन्द्र काकानी ने सहित कई स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया।
मांगरोल. गणतंत्र दिवस पर नगर पालिका भवन एवं कुंज चौक पर पालिकाध्यक्ष अशोक जैन ने ध्वजारोहण किया। मुख्य सार्वजनिक समारोह डोल मेला मैदान पर एसडीएम रामकिशन मीणा ने ध्वजारोहण किया गया। वक्फ बोर्ड, भाजपा, कांग्रेस कार्यालयों सहित कस्बे में कई स्थानों पर गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य सार्वजनिक समारोह में उपखंड स्तर की २५ प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें मु तार अहमद, शराफत हुसैन, जुगराज मीणा, रमेशचंद्र सुमन, राधारानी, राधेश्याम नागर, जगदीश नागर, रमेशचंद्र, पत्रकार योगेश गौतम, महावीर प्रसाद मीणा, राधाकिशन शर्मा, देवकरण शर्मा, भरतरी मीणा, नरेश सोनी, मुजफफर पठान, पत्रकार कुलदीपसिंह सोलंकी, मोह मद साहिद, हाजी अब्दुल मजीद, परमानंद शर्मा, दिनेश मधुकर, कुलदीप सिंह तोमर, उषा शर्मा, रामनारायण बैरवा, जोधराज शाक्यवाल, रामकल्याण सुमन शामिल थे।
किशनगंज. कस्बे में मुख्य समारोह सीनियर स्कूल के खेल मैदान में हुआ। यहां एसडीएम बृजेंद सिंह ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। उपखंड क्षेत्र की 15 से भी अधिक प्रतिभाओं को स मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. ओपी नागर, बीईईओ गंगाप्रसाद मीणा, थाना प्रभारी मांगीलाल यादव, डॉ. सतीश अग्रवाल, प्रधानाचार्य हेमराज नागर सहित कस्बेवासी मौजूद थे। ग्राम पंचायत छीनोद में सरंपच दीनदयाल नरवाला ने, सेवनी में सरपंच सुरेश मीणा, घट्टी में सरपंच शंकर मंडल, पीपल्दा में सरपंच मुरारीलाल मीणा, बिलासगढ़ में सरपंच रुक्मणी चौधरी, रानीबड़ौद में सरपंच शंभुदयाल नागर, सकरावदा में सरपंच निर्मलकंवर हाड़ा, बजरंगगढ़ में सरपंच दुर्गाशंकर नागर ने ध्वजारोहण किया।