पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुहावद में ३० महिलाओं को किया सम्मानित

लुहावद में ३० महिलाओं को किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अयाना
क्षेत्र के लुहावद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह विद्यालय के परिसर में मनाया गया। जहां पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओ के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लुहावद ग्राम पंचायत प्रशासन ने बेटी बचाव अभियान को लेकर कन्याओ को जन्म देने वाले माता-पिता को सम्मानित किया गया।
माताओं को साडी एवं पिताओं को श्रीफल टावल व शिल्ड देकर 30 महिलाओं व पिता को सरपंच रफिक पठान ने सम्मानित किया। वहीं पर इन महिलाओं को तथा आगंनबाडी कार्यकताओ को भी बेटी बचाव अभियान के तहत दैनिक भास्कर की और पुरस्कार से नवाजा गया। इस मौके पर कार्यक्रम मे उपसरपंच रणवीर मीणा, गोविन्द राठौड, प्रेमचन्द मीणा, तक्दीरा बाई, जनकु बाई, रामप्यारी भील, गुड्डी बाई, व परवीन बेगम, सुनिता आर्य, डॉ शिव नारायण नागर मौजूद थे।