- Hindi News
- एक साल से मृतक के साथ रह रही थी आरोपी की पत्नी,तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
एक साल से मृतक के साथ रह रही थी आरोपी की पत्नी,तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
भास्कर न्यूज - कोटा/सुल्तानपुर
पत्नी को भगा ले जाने की रंजिश के चलते रविवार को कोटड़ापुरा व सुल्तानपुर के बीच ३ जनों ने जीप से कुचलकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक ने पिछले एक साल से आरोपी की पत्नी को कानूनन अपने साथ रख रखा था। पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रामीण एएसपी राजेश यादव ने बताया कि कोटड़ापुरा निवासी मृतक मुरलीधर ((22)) पुत्र छीतरलाल मीणा करीब एक साल पहले गांव के ही मुरलीधर पुत्र रामनिवास की पत्नी को भगा कर ले गया था। पत्नी द्वारा मृतक मुरलीधर के पक्ष में बयान होने पर दोनों एक साल से रामनगर में साथ-साथ रह रहे थे। आरोपी मुरलीधर ने इस बात की रंजिश पाले हुई थी। रविवार को मृतक मुरलीधर बाइक से उसके खेत की फसलों को देखने कोटड़ापुरा आया था। वापस जाते समय आरोपी मुरलीधर पुत्र रामनिवास ने राकेश और एक अन्य ने जीप से बाइक को टक्कर मार दी। मृतक मुरलीधर संभल पाता की इससे पहले उन्होंने कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद एसपी विकास पाठक सहित पूरा पुलिस अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस को मृतक के चचेरे भाई राधेश्याम मीणा ने रिपोर्ट दी थी। पुलिस टीम ने घटना के साक्ष्यों और रिपोर्ट के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी मुरलीधर, राकेश मीणा व एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया।