पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 133 लाभार्थियों की पेंशन मंजूर

133 लाभार्थियों की पेंशन मंजूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - इटावा
पंचायत समिति मुख्यालय पर मंगलवार को एसडीएम केसी शर्मा की अध्यक्षता में संपर्क समाधान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें जिला परिषद कोटा के एसीओ अंबिकादत्त चतुर्वेदी ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर शिविर में मौजूद अधिकारियों को समस्या निराकरण करने के निर्देश दिए। शिविर में मौके पर ही 133 लाभार्थियों को पेंशन का लाभ दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं का घर बैठे लाभ देना चाहती है। लोगों को इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।
शिविर में सरपंच संघ अध्यक्ष रफीक पठान ने क्षेत्र में मावठ व बारिश से खराब हुई फसलों का सर्वे करवाकर मुआवजा दिलाने की मांग की। सर्वमानव सेवा संगठन के अध्यक्ष शहजाद आसगान, उपाध्यक्ष नारायण पारेता, भाजयुमो जिला मंत्री राकेश पारेता ने कस्बे में स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की। बालिका विद्यालय इटावा की प्रधानाचार्य ने विद्यालय बाउंड्री के पास लगे मोबाइल टावर को हटाने एवं विद्यालय मार्ग पर हो रही गंदगी को हटाने का ज्ञापन दिया।
बीईईओ हंसराज वर्मा ने नवसृजित विद्यालय में भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की। रजोपा भाजपा अध्यक्ष राजाराम गुर्जर ने रजोपा क्षेत्र में पूर्व में खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग की। किसान सभा के नेनूराम बैरवा, दुलीचंद आर्य, कमल बागड़ी ने खाद्य सुरक्षा योजना का गेहूं सभी लाभान्वितों को दिलाने की मांग की। कैथूदा सरपंच रामसहाय मीणा ने ग्रामीण क्षेत्र में बसों का संचालन करवाने, इटावा सरपंच सुनीता भील व करवाड़ सरपंच रामकल्याण मीणा ने खाद्य सुरक्षा का डीलरों को मांग के अनुसार कोटा आवंटित करने की मांग की। विकलांग सेवा समिति अध्यक्ष रमेशचंद सुमन ने विकलांगों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया।
शिविर में 54 नामांतरण, 5 पासबुक, 24 नकल व 24 जाति प्रमाण पत्र बनाए गए। शिविर में तहसीलदार राधाकिशन नागर, नायब तहसीलदार रामनिवास मीणा, विकास अधिकारी मजहर इमाम, डिप्टी सीएमएचओ गिरधर गुप्ता, एईन एमएल भारती, अनिल कुमार गुप्ता, एमएल सेनी, ब्लॉक सीएचएमओ सतीश खंडेलवाल सहित कई सदस्य मौजूद थे।
शिविर से एसडीएम का मोबाइल चोरी
इटावा. पंचायत समिति परिसर में मंगलवार को आयोजित हुए शिविर से एसडीएम केसी शर्मा का मोबाइल चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि दोपहर साढ़े ३ बजे करीब वे शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे तथा सामने ही टेबल पर मोबाइल रखा हुआ था। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति मोबाइल चुराकर ले गया। मोबाइल में सरकारी नंबर की सिम डली हुई थी। इस संदर्भ में इटावा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।