- Hindi News
- लाखेरी, केपाटन में संपर्क समाधान शिविर आज
लाखेरी, केपाटन में संपर्क समाधान शिविर आज
बूंदी - राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं की सुनवाई तथा उनके समाधान के लिए चल रहे संपर्क समाधान शिविर बुधवार को लाखेरी एवं केशवरायपाटन में लगाए जाएंगे। इसके तहत सुबह १० बजे से लाखेरी एसडीएम कार्यालय में तथा दोपहर 2.30 बजे से केशवरायपाटन पंचायत समिति स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र में शिविर आयोजित होगा। वहीं 31 जनवरी को जिला मुख्यालय पर दोपहर ढाई बजे से जिला स्तरीय संपर्क समाधान शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जनसुविधा भवन ((जिला परिषद)) में आयोजित होगा।