पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतापपुरा स्कूल में बच्चों को बांटी ड्रेसें

प्रतापपुरा स्कूल में बच्चों को बांटी ड्रेसें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चेचट - गणतंत्र दिवस के मौके पर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतापपुरा संस्कृत उच्च प्राथमिक स्कूल में कांग्रेस नगर अध्यक्ष भंवरलाल नावरिया की ओर से बच्चों को ड्रेस बांटी गई।
इस मौके पर खान एसोसिएशन के संरक्षक कन्हैयालाल पारेता समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके पहले बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। चेचट कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणतंत्र का उल्लास रहा। ग्राम पंचायतों में सरपंचों ने ध्वजारोहण किया। बच्चों को मिठाई बांटी गई।