जनसुनवाई में लोगों ने बताई समस्याएं
अटरू - खुरी गांव में मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम प्रधान गिर्राज धाकड़ की अध्यक्षता में हुआ। इसमें कीचड़ एवं अतिक्रमण के मुद्दों पर चर्चा की गई। दीवाली गांव एवं अन्य गांवों के सभी बीपीएलधारी परिवारों ने मु यमंत्री एवं इंद्रा आवास योजनाओं में अनियमितताओं का आरोप लगाया। लोगों ने बताया कि गरीब बीपीएल धारी परिवारों के मकान बारिश में पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गए थे। यह लोग किराये के मकानों में निवास करते हैं। इसके बावजूद भी पूर्व सचिव ने इनके मकानों को पक्का बताकर आवास योजना से वंचित रखा है। उन्होंने दौबारा उच्च अधिकारी से सर्वे करवाने की मांग की है।