पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बारां
कांग्रेस जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को नगर परिषद धर्मशाला में हुई। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि कार्यकर्ता संगठित होकर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाएं।
निश्चित ही कांग्रेस शासन में आमजन के लिए बनाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता याद रखेंगी और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की हार से मायूस न हों तथा वे अपना मनोबल मजबूत रख संगठित होकर कार्य करें। इस दौरान प्रदेश सचिव विजय जांगिड़ ने कहा कि कार्यकर्ता जोश से अपने लक्ष्य के लिए जुट जाएं। उन्होंने 29 व 30 जनवरी को जयपुर मु यालय पर होने वाली बैठक को लेकर की गई तैयारियों की भी समीक्षा की। पूर्व मंत्री भाया व जांगिड़ ने लोकसभा चुनाव के संबंध में पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की। भाया व जांगिड़ ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस की कमान युवा व ऊर्जावान सचिन पायलेट के हाथों में है।
उन्होंने कहा कि पायलेट के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। बैठक को पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, जिला प्रमुख रामचरण मीणा, प्रधान योगेश्वरी शर्मा, हंसराज मीणा, श्यामकिशोर शर्मा, प्रकाश नागर, नगर परिषद सभापति कैलाश पारस, प्रदीप काबरा, कैलाश जैन आदि मौजूद थे।