सैनी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
भास्कर न्यूज. अंता
कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी रविवार को कस्बे में आकस्मिक दौरे पर आए। मंत्री सैनी ने सीएडी गेस्ट हाउस में लोगों से मंत्रणा की। कृषि मंत्री सैनी ने कहा कि अंता में कृषि महाविद्यालय खोलने को लेकर विशेष प्रयास चल रहे हैं। सैनी ने क्षेत्र के विकास के लिए कई अन्य चर्चा की।
सैनी ने कहा कि बारिश ने लोगों को काफी प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सर्वे में पक्षपात करने की भी जानकारी मिली है। उक्त सर्वे दोबारा करवाया जाएगा तथा जो लोग छूटे है, उन्हें मुआवजा भी दिया जाएगा। साथ ही मंत्री सैनी ने कई लोगों की समस्या मौके पर सुनकर मौके पर ही निबटाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध करवाना उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही उखड़ी सड़कों को पेंचवर्क करवाकर ठीक करवाया जाएगा। वहीं कृषि मंत्री सैनी को माली समाज ने ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में माली छात्रावास केलिए निशुल्क भूमि देने तथा गोशाला खोलने की मांग की गई।
अंता में होकर निकलेगी नॉन स्टोप बसें: कस्बे में रोडवेज की बसें कस्बे से बाहर होकर निकलने से लोग परेशान हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर व्यापार महांसघ के अध्यक्ष रामेश्वर खंडेलवाल बारां पहुंचे।
मंत्री सैनी से मुलाकात कर उक्त समस्या बताई। इस पर सैनी ने रोडवेज के सीएमडी से बात की। उन्होंने अंता में होकर रोडवेज की नॉन स्टाफ व अन्य बसों को ठहरने के निर्देश दिए।