पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कनवास में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

कनवास में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनवास. कनवास रॉयल ग्रुप के तत्वावधान में कनवास बड़ा फील्ड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन राजस्थान क्रिकेट संघ के प्रदेष उपाध्यक्ष आमीन पठान मुख्य अतिथि व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय मंच के राष्ट्रीय सचिव विशाल शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य कौशल सोनी, कनवास थानाधिकारी रघुवीर सिंह चौधरी, कनवास राउमा विद्यालय के प्राचार्य रघुनाथ नागर रहे। कनवास रॉयल ग्रुप के अध्यक्ष राजेन्द्र नागर, प्रतियोगिता प्रभारी कुलदीप यादव व राजू योगी, उपाध्यक्ष पंकज यादव, प्रवेश गौत्तम, हर्षवर्धन गोचर, कोषााध्यक्ष हिमांषु सोनी, महासचिव कैलाष जंगम ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि आमीन पठान ने सभी खिलाडिय़ों को खेल की भावना से खेलने को कहा। इस अवसर पर पूर्व सरपंच पारस जैन, त्रिलोक विजय, रमेश रघुवंशी, मण्डल महामंत्री पवन जैन, धनराज योगी, सत्तू शर्मा, छैलबिहारी नागर, नरेश लिलरिया, मनोज, गिरिष सिंह, कब्बू, बद्रीलाल मेरोठा, सोनू बना, नरेन्द्र पोटर, जयराज सिंह, राहुल सिंह, भारत भूशण कुमावत, संजय पारेता, मुकेश चौधरी, अनिल बोहरा, संजय((कणी)), शाहनवाज हुसैन, नवीन राठौर, राकेश नायक सहित कमेटी के कार्यकत्र्ता व नगर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।