- Hindi News
- रुपए लेकर फरार व्यापारी गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा
रुपए लेकर फरार व्यापारी गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा
बूंदी. शहर के कई लोगों की राशि लेकर फरार हुए व्यापारी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजने के आदेश हुए। कोतवाली थानाधिकारी भंवरसिंह ने बताया कि भैरु दरवाजा निवासी व्यापारी राजकुमार दौलतानी के खिलाफ न्यायालय से एनआई एक्ट के 11 वारंट थे। करीब 50 लोगों से करीब दो करोड़ रुपए लेकर दो साल से फरार चल रहा था।