पेंशनधारी को नहीं मिले गेहूं के कूपन
अयाना - अयाना ग्राम पंचायत मुख्यालय पर दर्जनों परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कस्बे के 80 वर्षीय पेंशनधारी केसरीलाल ने बताया कि उसके घर नहीं है। खाने-पीने का भी कोई इंतजाम नहीं है। चार माह से गेहूं नहीं मिल रहा।
ग्राम पंचायत में संपर्क करने पर नया राशनकार्ड तो दे दिया लेकिन गेहूं लेने के लिए कूपन नहीं दिए। सचिव गोरधनलाल मीणा ने कहा नाम लिस्ट में नहीं आया है। इस मामले को लेकर लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच करने की मांग की है।