भगवा सप्ताह के तहत आज निकलेगी रैली
बूंदी. शिवसेना भगवा सप्ताह के तहत गुरुवार को गढ़ पैलेस से रैली निकालेगी। जो मुख्य मार्गों से होती हुई नैनवां रोड के पार्टी कार्यालय पहुंचेगी।
युवा सेना जिला प्रमुख रणजीतसिंह ने बताया कि कार्यालय में शिव सैनिकों को दुपट्टा धारण कराया जाएगा। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव संजय पांडे, विशिष्ट अतिथि पार्षद शैलेष सैनी, जिला प्रभारी महेशप्रसाद गौड़ और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सर्वदमन शर्मा होंगे। अध्यक्षता जिला प्रमुख हर्षवर्धन भटनागर करेंगे। उधर, बुधवार को भगवा सप्ताह के तहत मेरिट में आए विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में विनोद सरोया, प्रदीप कश्यप, राहुल शर्मा, विपुल शर्मा, विक्रम सोलंकी, यमुनाशंकर आलोरिया, त्रिलोक राही और दीपक शर्मा आदि मौजूद थे।
अण्धोरा में गौ कथा 1 से
सुमेरगंजमंडी. नेहरू युवा मंडल ग्राम पंचायत के अण्धोरा ग्राम में 1 फरवरी से गौ कथा का आयोजन करेगा। मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सैनी ने बताया कि कथा प्याल वाले बाबा स्थान पर होगी। योगेश्वरी दीदी सात दिन तक गौ कथा सुनाएंगी। 1 को कलशयात्रा के बाद कथा शुरू होगी।