लड़कियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
भास्कर न्यूज - बूंदी
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत महारानी बालिका सीनियर सैकंडरी स्कूल की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए चलाए जा रहे 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया।
लाखेरी बालिका सीनियर सैकंडरी स्कूल की वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अनिता तावड़ ने 100 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया था। इसमें उन्हें स्वयं की रक्षा करने की कलाएं सिखाई गई। साथ ही स्वस्थ रहने के लिए प्रणायाम और योग के बारे में भी जानकारी दी। समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. रचना शर्मा, विशिष्ट अतिथि बीईओ विद्याशंकर शर्मा और अध्यक्षता राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के एडीपीसी सतीश जोशी ने की। संचालन एनएसएस प्रभारी ममता शर्मा ने किया। प्रभारी लक्ष्मी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
विद्याशंकर शर्मा और अध्यक्षता राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के एडीपीसी सतीश जोशी ने की। संचालन एनएसएस प्रभारी ममता शर्मा ने किया। प्रभारी लक्ष्मी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
बालिका आत्मरक्षा का दस दिवसीय प्रशिक्षण का समापन, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत महारानी बालिका सीनियर सैकंडरी में दिया जा रहा था प्रशिक्षण