- Hindi News
- जरूरत के अनुसार नहीं हो रहा गेहूं का आवंटन
जरूरत के अनुसार नहीं हो रहा गेहूं का आवंटन
इटावा - इटावा पंचायत समिति क्षेत्र में गेहूं का कम आवंटन होने के कारण परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा में २८८६७ परिवारों को पात्र माना है।
इनमें एक लाख १९ हजार ९८४ यूनिट के अनुसार इटावा पंचायत समिति को खाद्य विभाग द्वारा करीब ६ हजार क्विंटल गेहुं का आवंटन किया जाना चाहिए, लेकिन उसकी जगह विभाग द्वारा महज ३७२८ क्विंटल गेहूं का आवंटन किया गया है। करीब २२०० क्विंटल गेहूं आवंटन के अनुसार डीलरों को कम दिया जा रहा है। ऐसी स्थिति में डीलरों को वितरण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें भी बीपीएल, अन्त्योदय कार्ड धारकों को पहले वितरण होता है जिसमें से जो बाकी रहता है वह खाद्य सुरक्षा में वितरण किया जाता है।
ऐसी स्थिति में कई पात्र लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता और उनको निराश ही लौटना पड़ता है। जबकि रसद विभाग को पंचायत समिति द्वारा सभी सूचनाएं उपलब्ध करा दी है तथा विभाग द्वारा जहां ५९१० क्विंटल में से ९५७११ यूनिट का ४७८० क्विंटल गेहूं सभी योजनाओं का लिया गया, लेकिन उसमें से भी विभाग द्वारा एक हजार क्विंटल को कम करके सिर्फ ३७२८ क्विंटल गेहूं का ही आवंटन किया गया। इसके चलते खाद्य सुरक्षा के तहत २५००० यूनिट तो विभाग ने पहले ही कम मानकर आवंटन किया। उसके बाद उसमें से भी एक हजार क्विंटल गेहूं का आवंटन और कम हुआ।
एक हजार की जगह मिला ६00 क्विंटल: इटावा में जहां १९८०० यूनिट को पांच किलो के अनुसार एक हजार क्विंटल के लगभग आवंटन गेहूं का होना चाहिए, लेकिन विभाग द्वारा महज ६३० क्विंटल का ही आवंटन किया जाना है। इसके कारण वितरण कार्य में डीलरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा तथा पिछले माह में भी वितरण के दौरान डीलरों की दुकानों पर काफी हंगामे की स्थिति रही।
॥खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के तहत कुल राशन कार्ड व यूनिट की ऑनलाइन सूचना दे दी गई है, लेकिन रसद विभाग से ही आवंटन कम हो रहा है। इसको लेकर भी अवगत कराया जा चुका है।
-मजहर इमाम, विकास अधिकारी
॥आवंटन बढ़ाने के लिए जिला रसद अधिकारी कोटा को जानकारी दे दी है तथा गेहूं का आवंटन बढ़ाने की कार्रवाई की जा रही है।
-केसी शर्मा, एसडीएम, इटावा