हिन्दु सम्मेलन व रैली के लिए जनसंपर्क
इटावा. विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर में एक फरवरी को आयोजित होने वाले हिन्दु सम्मेलन एवं रैली को लेकर बुधवार को प्रखंड इटावा के सभी खंडों में बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। बुधवार को विहिप जिला मंत्री जितेन्द्र नागर, जिला सहसुरक्षा प्रमुख दीपक पारेता, प्रखंड संयोजक गोपाल नागर, निरज जगरोटिया, प्रकाश गौतम, जितेन्द्र गौतम, कैलाश आर्य आदि ने पीपल्दा, गैंता, करवाड़, अयाना, बिनायका, खातौली, तलाव आदि खंडों में बैठकें ली व कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम में विहिप के अन्र्तराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगडिय़ा भाग लेंगे।
- - -