बकाया वेतन दिलाने की मांग
झालावाड़। झालावाड़- बारां दुग्ध संघ के की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर दो माह से बकाया वेतन दिलवाने की मांग की गई। इसको लेकर दुग्ध संघ ने प्रदर्शन भी किया। दुग्ध उत्पादकों ने बताया कि इस समय ६० दिन से दुध का भुगतान बकाया है। इसको दिलवाया जाए। इसके अलावा झालावाड़- बारां दुग्ध संघ में ४४० रुपए प्रति किलो फेट की दर से दूध खरीदी जा रही है जबकि कोटा दुग्ध संघ में ४८० रुपए प्रति किलो फेट की दर से दूध खरीद की जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में मोतीलाल टेलर, औंकारलाल मीणा, संतराम गुर्जर, प्रकाश चंद्र दांगी, राकेश गुर्जर, फूलसिंह गुर्जर शामिल थे।