- Hindi News
- जलदाय विभाग के भवन पर महिला ने किया कब्जा
जलदाय विभाग के भवन पर महिला ने किया कब्जा
बूंदी. खोजागेट रोड के बाशिंदों ने एसपी को ज्ञापन देकर भाटिया भवन के पीछे पुरानी बावड़ी के पास खाली पड़े भवन पर अतिक्रमण करने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में लिखा कि यहां जलदाय विभाग का पंप नंबर दो का भवन है, जहां से पहले सप्लाई का काम होता था। पिछले कुछ समय से भवन वीरान पड़ा है। महिला ने इस पर कब्जा कर भैंसों को बांध रखा है। कुछ कहने पर वह लोगों को धमकियां देती है। ज्ञापन देने वालों में नंदकिशोर गुर्जर, विपिन भाटिया, राजेंद्रकुमार और नितिन शर्मा सहित कई लोग शामिल हैं।