पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में जयपुर में होने वाले अधिवेशन पर चर्चा

बैठक में जयपुर में होने वाले अधिवेशन पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारां. मदरसा पैराटीचर संघ जिलाध्यक्ष इदरीश मोह मद की अध्यक्षता में बारां, अंता, बालदड़ा, सीसवाली, मांगरोल में बैठक हुई। इसमें राजस्थान मदरसा पैराटीचर संघ और उर्दू शिक्षक संघ की ओर जयपुर में रविवार को होने वाले अधिवेशन पर चर्चा की । जिलाध्यक्ष इदरीश ने जिले से अधिवेशन में अधिक से अधिक मदरसा पैराटीचरों से भाग लेने का आह्वान किया है। अधिवेशन में टीचरों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। प्रेस प्रवक्ता मोह मद आबिद देशवाली ने बताया कि पैराटीचरों की समस्याओं को मंत्री के सामने रखा जाएगा। मु यमंत्री वसुंधरा राजे से पैराटीचरों को नियमित करने के वादे को पूरा करने की मांग रखेंगे। बैठक में जाहिद खान, वाजिद हुसैन, साजिद हुसैन, अ तर हुसैन, हैदर अली, मेहफूज अली, इमरान अली, नाजिश अली, इरफान मंसूरी आदि मौजूद थे।
गर्म कपड़े बांटे: बारां. राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल नलका में निर्धन बालकों एवं बालिकाओं को गर्म कपड़े वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश नागर ने की। इस अवसर पर डॉ. पुनीत परूथी, अध्यापिका मंजू सिंह आदि मौजूद थे।