पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रिंसिपल की जमानत खारिज, जेल भेजा

प्रिंसिपल की जमानत खारिज, जेल भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कोटा
घूस के मामले में पकड़े गए ब्यावर के राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल रामदेव चौधरी को गुरुवार को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उनकी जमानत अर्जी भी खारिज कर दी। आदेश में कोर्ट ने इस तरह के मामले पर चिंता भी जताई है। जज ने कहा इससे प्रतिभावान छात्रों का विश्वास उठ रहा है।
प्रिंसिपल रामदेव चौधरी इटावा के तीन स्कूलों स्वामी विवेकानंद शिक्षा निकेतन, माधव विधा मंदिर और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं की फिजिक्स की प्रैक्टिकल परीक्षा लेने गए थे। वहां स्कूल संचालकों से परीक्षार्थियों के नंबर बढ़ाने की एवज में 64 हजार 500 रुपए की घूस ली। एसीबी को उनके पास से रुपए, दस्तावेज और दोनों निजी स्कूलों के रकम वाले लिफाफे मिले थे।
नहीं मिली नकदी और ज्वैलरी, मकान और प्लॉट के दस्तावेज मिले: अजमेर एसीबी टीम ने प्रिंसिपल चौधरी के अमृत कॉलोनी स्थित घर की तलाशी ली। गुरुवार सुबह 10 पहुंची टीम ने शाम 4 बजे तक तलाशी ली। सीआई इस्माइल खां ने बताया कि चौधरी के घर नकदी या ज्वैलरी नहीं मिली है। घर से मिले प्लॉट एवं अन्य संपत्तियों के दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है।