- Hindi News
- नैनवां में हुए समारोह में रूणिजा और मेढ़ी बांध जल उपभोक्ता संगमों को संभलाए
नैनवां में हुए समारोह में रूणिजा और मेढ़ी बांध जल उपभोक्ता संगमों को संभलाए
भास्कर न्यूज - नैनवां
रूणिजा और मेढ़ी बांध का जायका परियोजना के अंतर्गत पुनरुद्वार काम पूरा हो गया है।
गुरुवार को रूणिजा बांध जल उपयोक्ता संगम के अध्यक्ष भंवरलाल और मेढ़ी बांध के सुखपाल को जल वितरण और प्रबंधन में कृषकों की सहभागिता अधिनियम के अंतर्गत हस्तांतरण के लिए रूणिजा में समारोह हुआ। इसमें जल संसाधन के एक्सईएन और अध्यक्षों ने हस्तांतरण पत्र पर हस्ताक्षर कर दोनों परियोजनाओं को संबंधित जल उपभोक्ता संगमों को संभला दिया। समारोह में जायको बैंक के प्रतिनिधि अनुराध सिंह, मेसर्स जीटेक कंसलटेंट के टीम लीडर गजराजसिंह, पीएमयू के अधीक्षण अभियंता विश्वंभर अग्रवाल, राणा प्रताप सागर एवं जवाहर सागर वृत के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र पारीक, मेसर्स जीटेक कंसलटेंट के डीडी शर्मा, जल संसाधन के बूंदी एक्सईएन महेंद्र कुमार और कृषि विभाग एवं जल संसाधन विभाग के अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। यह जानकारी एईएन विष्णुप्रसाद मीणा ने दी।