पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिलभर को इंस्पायर अवार्ड का चैक दिया

दिलभर को इंस्पायर अवार्ड का चैक दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी. बंबोरी सैकंडरी स्कूल में चल रहे एसयूपीडब्ल्यू शिविर में गुरुवार को संस्था प्रधान छोटूलाल बैरवा ने छात्रा दिलभर गुर्जर को इंस्पायर अवार्ड का चैक दिया। मौके पर शिविर प्रभारी रामकैलाश मीणा सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।



नष्ट हुई फसलों के उचित मुआवजे की मांग

बूंदी. सांसद इज्यराजसिंह ने संभागीय आयुक्त को पत्र भेजकर प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई फसलों का किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। सांसद ने बताया कि कोटा और बूंदी जिले में शीतलहर, बरसात से धनिया, सरसों, लहसुन, गेहूं की फसलों को नुकसान हुआ है। उन्होंने संभागीय आयुक्त सहित कोटा और बूंदी कलेक्टर से बात भी की है।

देई में नवयुवक मंडल की बैठक रविवार को

देई. पशुपति नाथ नवयुवक मंडल की बैठक 2 फरवरी को लोहडी चौहटी के पशुपतिनाथ मंदिर पर होगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा ने दी।

दो दर्जन बुजुर्ग पेंशन योजना से वंचित

झालीजी का बराना. पीपीओ जारी नहीं होने क्षेत्र के बुजुर्ग पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार द्वारा चला जा रही पेंशन योजना के लिए करीब क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक बुजुर्ग पेंशन के लिए पंचायत के चक्कर लगा रहे हैं।

 न्यूज इन बॉक्स