नालों का गंदा पानी सड़कों पर
भास्कर न्यूज - बूंदी
राज्य सरकार के आदेश पर एक ओर शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी अव्यवस्थाओं से अभियान सफल नहीं हो पा रहा। हालात यह हैं कि नालों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगे हैं। गंदे पानी से सनी सड़कों पर राहगीरों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में अभियान अपनी सार्थकता साबित करता नजर नहीं आ रहा है। राज्य सरकार के निर्देश पर 24 दिसंबर से यह अभियान शुरू किया गया था। यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। अधिकारियों का कहना है कि यह तारीख आगे बढ़ सकती है।
लंकागेट रोड, बाईपास रोड, बालचंदपाड़ा क्षेत्र में बड़े नाले बने हुए हैं। यदि इन नालों की नियमित सफाई हो तो संभवतया कभी भी लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वास्तविकता यह है कि इन नालों में कहीं भी थोड़ा सा ओड़ा लगते ही गंदा पानी बीच सड़क पर आ जाता है। बुधवार रात को लंकागेट रोड पर ऐसे ही हालात देखने को मिले। क्षेत्रवासी विजय, ऋषभ शर्मा, बंटी ने कहा कि नाला ओवरफ्लो होने के साथ-साथ अंधेरा रहने से लोगों खासी परेशानी हुई। इसी तरह खोजागेट रोड, गुरुनानक कॉलोनी, लुहार गली, न्यू चूड़ी मार्केट में भी ऐसे ही हालात देखने को मिलते हैं।
बढऩे चाहिए सफाई कर्मचारी: शहरवासियों के अनुसार शहर को स्वच्छ रखने के लिए वर्तमान में जो सफाई कर्मचारी हैं वो काफी कम हैं। शहर के क्षेत्रफल के हिसाब इनमें और बढ़ोतरी होनी चाहिए। वैसे इस अभियान में नगर परिषद ने 124 स्थाई व 174 कर्मचारी ठेके वाले लगा रखे हैं।
रात को भी शुरू किया अभियान
नगर परिषद के सफाई निरीक्षक राजकुमार सांगेला ने बताया कि पहले अभियान दो शिफ्ट में चल रहा था। अब रात में भी शुरू कर दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर रात के समय कर्मचारी जहां कहीं भी कचरा मिल रहा है उसे उठा रहे हैं। अभियान नियमित चल रहा है।
॥सफाई व्यवस्था सहित अन्य समस्याओं को लेकर दो दिन पहले ही नगर परिषद में प्रदर्शन हुआ था। बुधवार रात लंकागेट रोड पर नाले का पानी सड़क पर आ गया। इस कारण लोगों को भारी असुविधा हुई।
संतोष कटारा, उपसभापति नगर परिषद बंूदी
॥बाईपास रोड के नाले की सफाई हो चुकी है। लंकागेट रोड के नाले को भी एक—दो दिन में साफ करवाई दिया जाएगा। कहीं ओड़ा लग जाता है। इसी के कारण नालों का पानी सड़क पर आता है।
रेखा मीणा, आयुक्त नगर परिषद बूंदी
परिषद ने 124 स्थाई व 174 कर्मचारी ठेके वाले लगा रखे हैं।

राज्य सरकार के आदेश पर शहर में चल रहा है विशेष सफाई अभियान, आए दिन नालियां हो रही चोक, गली-मोहल्लों में भी नजर आ रहे हैं कचरे के ढेर