- Hindi News
- २७वीं राज्य स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
२७वीं राज्य स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
भास्कर न्यूज - बूंदी
27वीं राज्य स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को सीनियर सैकंडरी स्कूल के खेल मैदान में समारोह पूर्वक शुभारंभ हुआ।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में 13, फुटबॉल में 12, कबड्डी में 10 और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 13 जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। मुख्य अतिथि बूंदी विधायक अशोक डोगरा, अध्यक्षता प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कोटा मंडल रश्मि शर्मा और विशिष्ट अतिथि केके पोद्दार, राजेंद्र चौधरी, ईश्वरसिंह मौजूद रहे। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। फरवरी में सेवानिवृत्त हो रही जिला शिक्षा अधिकारी ((प्रा.)) अरुणा हुमड़ को शारीरिक शिक्षक संघ ने सम्मानित किया।
कबड्डी, वॉलीबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिता हुई
प्रतियोगिता संयोजक नीलम मेहता, संचालक राजीव पावा ने बताया कि कबड्डी में प्रतापगढ़ ने अजमेर, भीलवाड़ा ने गंगानगर, बारां ने बांसवाड़ा को पराजित किया। वॉलीबॉल में भीलवाड़ा ने डूंगरपुर, सीकर ने झुंझुनूं, प्रतापगढ़ ने अजमेर को हराया। इसी तरह फुटबॉल में बांसवाड़ा ने बारां और कोटा ने प्रतापगढ़ को हराया।