पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आत्मरक्षा प्रशिक्षण से मिलेगा छात्राओं को आत्मबल

आत्मरक्षा प्रशिक्षण से मिलेगा छात्राओं को आत्मबल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - इटावा
शारदे बालिका छात्रावास खोड़ावदा पर आयोजित किए जा रहे दस दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश गौड़ की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर एडीपीसी गोपाललाल मीणा ने कहा कि शिविर में बालिकाओ द्वारा आत्मरक्षा की कलाओं के प्रशिक्षण से उन्हें आत्मबल मिलेगा।
बालिकाओं को उचित शिक्षा के लिए हर प्रकार क ी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बालिकाओं से बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्तकर छात्रावास एवं जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। समापन के अवसर पर प्रशिक्षक रचना शर्मा ने बालिकाओं से कहा कि शिविर में सीखी गई कलाओं को अन्य बालिकाओं को भी बताएं, ताकि वो भी आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित हो सकें। शर्मा ने बालिकाओं से कहा कि हमें आत्मरक्षा के हरसंभव प्रयास करने चाहिएं।
दस दिवसीय शिविर में छात्रावास की बालिकाओं ने प्रशिक्षक रचना शर्मा के निर्देशन में आत्मरक्षा के पंच किक, कोलर पकडऩा, सूर्य नमस्कार योग, चाकू या बंदूक के वार से बचने के गुर सीखे। प्रशिक्षित बालिकाओं को प्रमाण-पत्र भी दिए गए। इस अवसर पर छात्रावास वार्डन संतोष वर्मा, सह वार्डन राजकरंता मीणा भी मौजूद थी ।