अतिक्रमण हटाने की मांग की
बारां - चरागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग को लेकर किसान पंचायत प्रकोष्ठ अंता के तहसील संयोजक ओम गोचर ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में गोचर ने बताया कि जिले में चरागाह भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। इस संबंध में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी को भी ज्ञापन दिया गया था। गोचर ने चरागाह को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।